chandrayaan-2 सफल या असफल?

Chandrayaan-2 सफल या असफल? 



15 जुलाई 2019 ऐतिहासिक तौर पर खास दिन था| भारतीयों के लिए गर्व की बात थी| सुबह 2:51 पर Chandrayaan-2 लॉन्च होने वाला था|  चंद्रयान-2 देश को उपलब्धी देने वाला था, जिससे भारत चौथा देश होता जो चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करता| Chandrayaan-2 चंद्रमा के साउथ पोलर रीजन पर एक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला स्पेस मिशन होगा| 

यह पहला भारतीय मिशन है जो घरेलू तकनीक के साथ चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा| Chandrayaan-2 के लांच के पीछे कई खास मकसद है माना जा रहा है कि धरती के बाद चांद पर भौगोलिक अधिपत्य की होड़ में अग्रणी बनकर उतरेगा| ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 2022 में प्रस्तुत भारत के अंतरिक्ष में मानव मिशन गगनयान मिशन का रास्ता सफल होगा| इसरो द्वारा सूचना मिली है कि Chandrayaan-2 में रखे गए पेलोड से मिलने वाले डाटा से वहाँ पानी और खनिज पदार्थों की मौजूदगी का पता चलेगा जिससे वैज्ञानिक की प्रयोग शुरू होगा| 15 जुलाई 2019 को लांच होने वाले Chandrayaan-2 को कुछ तकनीकी खराबी की वजह से रद्द करना पड़ा था, जिसे दोबारा 22 जुलाई  2:43 दोपहर को लांच किया गया| Chandrayaan-2 में दो कक्षयान हैं- लैंडर और रोवर| लेंडर सॉफ्ट लैंडिंग करके चांद के साउथ   पोल की सतह पर उतरेगा और रोवर चांद की परिक्रमा कर तस्वीरें साझा करेगा| 

अब इंतजार था इसरो की सफलता को देशभर में मनाने का| 7 सितंबर 2019 रात 1:55 इस वक्त इसरो के वैज्ञानिकों को देशवासियों की उम्मीद पर खरे उतरने की बारी थी| हर भारतीय की आशा भरी नजर Chandrayaan-2 की सफलता पर टिकी हुई थी| देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी,स्वयं उपस्थित थे  इसरो के वैज्ञानिकों के बीच| हर किसी की सांसे थमी हुई थी और धड़कन तेज थी| शुरुआत के समय तक Chandrayaan-2 अपनी गति के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहा था मगर रात के 2:00 बजे चांद से ठीक 2.1 किलोमीटर की दूरी पर Chandrayaan-2 का संपर्क इसरो से टूट गया| Chandrayaan-2 का संपर्क भले ही टूटा था मगर संकल्प नहीं लोगों की उम्मीद की किरण जगी रही, भरोसा अब भी कायम है| इसरो के अध्यक्ष सिवान के मुताबिक, विक्रम लेंडर से दोबारा संपर्क स्थापित हुआ है| सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि आगामी 5 दिनों में यह साबित हो जाएगा कि यह मिशन कितने हद तक सफल रहा|




Have a Happy and Learning Day
Nisha (BAJMC)

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

Embrace your body - Love the way you are!

Science is a beautiful gift to humanity; we should not distort it

गणेश चतुर्थी: भगवान गणेश के प्रति भक्ति और आदर का प्रतीक