समाचार-पत्र

समाचार-पत्र

समाचार-पत्र वह कड़ी है जो हमें शेष दुनिया से जोड़ती है।जब हम समाचार-पत्र में देश-विदेश की खबरे पढ़ते है तो हम पुरे विश्व के अंग बन जाते है।उससे हमारे हृदय का विस्तार होता है।

समाचार-पत्र लोकतंत्र का सच्चा पहरेदार है।उसी के माध्यम से लोग अपनी इच्छा,विरोध और आलोचना प्रकट करते है।यही कारण है की राजनीतिज्ञ समाचार-पत्र से बहुत डरते है।नेपोलियन ने कहा था-"मैं लाखो विरोधियों की अपेक्षा समाचार-पत्रों से अधिक भयभीत रहता हूँ।"समाचार-पत्र जनमत तैयार करते है।उनमे युग का बहाव बदलने की ताकत होती है।राजनेताओं को अपने अच्छे बुरे कार्यो का पता इन्ही से चलता है।

आज प्रचार का युग है।यदि आप अपने विचार को,अपने कार्यक्रम या अपनी रचना को देशव्यापी बनाना चाहते है तो समाचार-पत्र का सहारा ले।उससे आपकी बात शीघ्र सारे देश में फ़ैल जायेगी।समाचार-पत्र के माध्यम से रातो-रात लोग नेता बन जाते है या चर्चित व्यक्ति बन जाते है।यदि किसी घटना से अख़बार की मोटी सुर्खियों में स्थान मिल जाये तो वह घटना सारे देश का ध्यान अपनी ओर खीच लेती है।देश के लिए न जाने कितने लोगो ने बलिदान दिए,परंतु जिस घटना को पत्रों में स्थान मिला,वे घटनाये अमर हो गयी।

समाचार-पत्र व्यपार को बढ़ाने में परम सहायक सिद्ध हुए है।विज्ञापन की सहायता से व्यापारियो का सामान देश में ही नही बल्कि विदेशो में भी बिकने लगता है।रोज़गार पाने के लिए भी अख़बार उत्तम साधन है।हर बेरोजगार का सहारा अख़बार में निकले नौकरी के विज्ञापन होते है।इसके अतरिक्त सरकारी या गैर-सरकारी फर्मे अपने लिए कर्मचारी ढूंढने के लिए अख़बार का सहारा लेती है।व्यापारी नित्य के भाव देखने के लिए तथा शेयरों का मूल्य जानने के लिए अख़बार का मुँह जोहते है।

जे.पॅटर्न का कहना है- समाचार-पत्र जनता के लिए विश्वविद्यालय है।उनसे हमें केवल देश-विदेश की गतिविधियों की जानकारी ही नही मिलती,अपितु महान विचारको के विचार पढ़ने को भी मिलते है।उनसे विभिन्न त्योहारो और महापुरुषों का महत्व पता चलता है।महिलाओ अलग पकवान,फैशन आदि के लिए नुस्खे पता चलते है।अख़बार में ऎसे कई स्थाई स्तम्भ होते है जो हमें विभिन्न जानकारिया देते है।

आजकल अखबार मनोरंजन के क्षेत्र में भी आगे चले है।उनमे नई-नई कहानिया,किस्से,कवितायेँ तथा अन्य बालोपयोगी साहित्य छपता है।दरअसल,आजकल समाचार-पत्र बहुमुखी हो गया है।उनके द्वरा फ़िल्म,खेलकूद,मौसम आदि के अनेक जानकारियां मिलती है।अख़बार के माध्यम से किसी भी समान जैसे गाड़ी,मकान आदि को बेच खरीद सकते है।इस प्रकार समाचार-पत्रो का महत्व बहुत अधिक हो गया है।


नीतीश पाठक-BAJMC-1

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

Embrace your body - Love the way you are!

Science is a beautiful gift to humanity; we should not distort it

गणेश चतुर्थी: भगवान गणेश के प्रति भक्ति और आदर का प्रतीक