Posts

Showing posts from December, 2023

ये किसी दूर ग्रह की कहानी है।

Image
 राजा रानी, बाग में बैठे थे।  सुबह थी, चिड़िया चहचहा रही थीं, मोर आसपास विचरण कर रहे थे। राजा साहब चाय पी रहे थे।  रानी ने अखबार खोला।  देखा... संसद की खबरें थी, हेडलाइन छपी थी कि "संस्पेंडेड दल ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है"।  दरअसल, हुआ यूं कि हफ्ते भर से अजीब तमाशा चल रहा था। कोई सांसद मुंह खोले, उसके पहले ही संस्पेंड कर दिया जाता। हाल ही में अपने प्रिय मसखरे को राजा ने सभापति बनाया था, जिसे अब इज़्ज़त की लत लग गई थी। ●● पद है !! कुर्सी है !! पर इज़्ज़त नही है... उसे ये बात बहुत खलती थी, लेकिन सांसद उसकी नकल उतारते, ट्विटर पर ट्रोल करते और सभापति के अहम को चोट भी पहुंचाते। ठीक है...कि वह आजीवन मसखरा ही था पर यह बात कहने की तो नही होती न, मज़ाक उड़ाने की भी नही होती है। सांसदों को उसकी नहीं तो उसके पद की ही... कम से कम महंगे कपड़ो और जूतों की इज़्ज़त करनी चाहिए। तो उसका अपमान, राजा का अपमान था, राज्य का, राष्ट्र का अपमान भी था। तो अपमान करने वालो को सस्पेंड करने की राजा से खुली छूट मिल गई। इसके बाद तो सभापति ने कहर ही बरपा दिया।  तो अखबार में खबर यह छपी थी कि सभापति

ये महान दृश्य है...

Image
आजादी का समय, बरसों का स्वप्न, खुली हवा में सांस, औऱ ऊपर लहराता तिरंगा। सोचने में आता है कि फहराने वाले के मस्तिष्क में क्या चल रहा होगा? वह जो नीचे खड़े हैं, तिरंगे को देख रहे हैं, नेहरू को देख रहे हैं, उनका दृश्य सीमित है, विशाल सच्चाई तो दूसरी ओर से दिखती है। क्योंकि ऊंचे किले की प्राचीर पर खड़े होकर, दूर तक दिखता है... ये विशाल जनसमूह !!  जो वोटर नहीं, कार्यकर्ता और समर्थक नहीं, मुग्ध श्रोता भी नहीं हैं। उन्मादित गर्वीलों का जमावड़ा नहीं है, ये दीन हीन, आर्थिक- सामाजिक रूप से निचुड़ चुका एक राष्ट्र है। अंगभंग के ताज़े रिसते घाव के साथ, घिसटते हुए भी जश्न मनाने आया है। वो खड़ा होकर तिरंगे की लहरों के संग डोल रहा है। अपने देश, अपने नेता की जयकार कर रहा है। यह डराता है। अगर आप मनुष्य हैं, तो बिलकुल डराता है।  केंद्रबिंदु होना, वो भी आशा से भरी लाखों आंखों का, आसान थोड़े ही है। क्या नेहरू, दबाव महसूस कर रहे थे? इस किले से कुछ दूर ही, हथियारों के साथ कुछ लोग, आग लगा रहे हैं, घाव बांट रहे हैं और शिकार खोज रहे हैं, उनकी भी एक विचारधारा है। या शायद नहीं है…. कुछ का आक्रोश है, कुछ के लिए मौ

Geeta Jayanti: ज्ञान का अमृत

Image
भारतीय साहित्य और धर्म की अमृतधारा में गीता एक अद्वितीय ग्रंथ है जो महाभारत के भीष्म पर्व के अंतर्गत स्थित है। इस ग्रंथ का जन्मोत्सव "गीता जयंती" के रूप में मनाया जाता है जो सर्वप्रथम मार्गशिर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पड़ता है। गीता जयंती का महत्व गीता जयंती एक विशेष त्योहार है जो भारतीय समाज में गीता के अद्वितीय महत्व की महत्वपूर्ण घड़ी को याद करता है। यह त्योहार उस समय को स्मरण करता है जब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को महाभारत के कुरुक्षेत्र में अर्जुन को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया था। गीता जीवन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को सिखाती है जो सही दिशा में चलने का मार्ग प्रदान करते हैं। गीता का संदेश गीता में जो उपदेश हैं, वे अत्यंत महत्वपूर्ण और सार्थक हैं। यहाँ कुछ मुख्य सिद्धांत हैं जो गीता जीवन को दिशा देने में मदद करती है: 1. कर्मयोग : गीता में कहा गया है कि कर्म करना एक व्यक्ति का कर्तव्य है, परंतु उसके फल में आसक्ति नहीं होनी चाहिए। एक व्यक्ति को अपने कर्मों में निष्ठा रखनी चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। 2. भक्तियोग : गीता में भक्तियोग का

The Beginner's Guide to Gardening: Tips for Growing Your Own Vegetables

Image
                                    The Beginner's Guide to Gardening: Tips for Growing Your Own Vegetables Gardening is a fulfilling and rewarding activity that allows you to connect with nature, grow your own food, and create a beautiful green space. If you're new to gardening, specifically growing your own vegetables, it can seem overwhelming at first. But fear not! In this beginner's guide, we will provide you with essential tips and advice that will help you get started on your vegetable gardening journey. 1. Start with the Right Location: Choosing the right location for your vegetable garden is crucial. Most vegetables thrive in a sunny spot with at least six to eight hours of direct sunlight each day. Look for a location that is not shaded by trees or buildings. If space is limited, you can also consider container gardening or growing vegetables in raised beds. 2. Prepare the Soil: Good soil is the foundation for a successful vegetable garden. Before planting, it'