1 रुपये में जमीन!
बीजेपी ने दिया अडानी को 1 रुपये में जमीन! क्या है सच्चाई? बहुत दिनों से सोशल मीडिया और खबरों में ये चर्चा हो रही है कि बिहार के भागलपुर में अडानी को 1050 एकड़ जमीन मात्र 1 रुपये सालाना में दे दी गई है। इस बात ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। विपक्ष की तरफ से आरोप लगे हैं कि सरकार अडानी को मुफ्त में जमीन देकर देश और किसानों के साथ धोखा कर रही है। लेकिन अगर हम पूरे मामले को सही ढंग से समझें तो तस्वीर पूरी तरह अलग है। पावर प्रोजेक्ट की शुरुआत असल में यह प्रोजेक्ट साल 2010 से ही शुरू हो चुका था। बिजली उत्पादन के लिए भूमि अधिग्रहण का काम 2012 तक काफी हद तक पूरा हो चुका था। इस प्रोजेक्ट को पहले सरकारी कंपनियों (PSUs) को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस पर आगे काम नहीं किया। बाद में इसे टेंडर के ज़रिए चार बड़ी कंपनियों को दिया गया, जिनमें से सबसे कम कीमत पर बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी को प्रोजेक्ट मिला। बोली प्रक्रिया और अडानी की जीत चार कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए बोली लगाई थी: JSW Energy: 6.20 रुपये प्रति यूनिट Lalitpur Power: 6.16 रुपये प्रति यूनिट Torrent Power: 6.14 रुपये...