बीजेपी को मिला सबसे कम उम्र का राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम के सामने होगा शपथग्रहण
भारतीय राजनीति में आज एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, और इस पद पर नियुक्त हुए हैं नितिन नबीन । नितिन नबीन के नाम के साथ एक और बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वे बीजेपी के अब तक के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। यानी पार्टी ने नेतृत्व की बागडोर अब युवा कंधों को सौंप दी है। नितिन नबीन संगठन का एक मजबूत, सक्रिय और जमीनी नेता माना जाता है। छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों तक, उन्होंने पार्टी में अलग-अलग स्तरों पर काम किया है। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। बीजेपी सूत्रों की मानें तो यह फैसला सिर्फ नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीति की दिशा तय करने वाला कदम है। युवाओं, नए मतदाताओं और संगठन को नई ऊर्जा देने की कोशिश के तौर पर नितिन नबी...