गोरखपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि

गोरखपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि

विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफार्म के बाद अब गोरखपुर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। दुनिया भर में जितने भी यूरिया खाद के कारखाने बने हैं उनमें हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) द्वारा गोरखपुर में बनाए जा रहे खाद कारखाने का प्रिलिंग टॉवर सबसे ऊंचा है। इसके निर्माण से पहले 125 मीटर ऊंचाई के साथ पाकिस्तान के दहरकी शहर में एंग्रो फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा बनाए गए खाद कारखाने का प्रिलिंग टॉवर विश्व का सबसे ऊंचा प्रिलिंग टॉवर था।गोरखपुर में जापानी कंपनी द्वारा तैयार इस टॉवर की ऊंचाई 149.5 मीटर है। इसका व्यास 28 से 29 मीटर है। धनतेरस के एक दिन पहले ही यह बनकर तैयार हुआ। शुक्रवार को एचयूआरएल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वीके दीक्षित ने पत्रकारवार्ता के दौरान इस उपलब्धि को साझा करते हुए बताया कि गोरखपुर के यूरिया प्लांट के प्रिलिंग टॉवर की ऊंचाई दुनिया भर में अब तक के फर्टिलाइजर प्लांट के प्रिलिंग टॉवरों में सबसे अधिक है।

उन्होंने बताया कि एचयूआरएल द्वारा यह कारखाना करीब 7085 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। गोरखपुर खाद कारखाना देश का सबसे बड़ा खाद कारखाना होगा। कारखाना नेचुरल गैस से संचालित होगा, इसके लिए गेल द्वारा वाराणसी से गोरखपुर खाद कारखाना तक गैस पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है।(कुतुबमीनार से दोगुना ऊंचा है प्रिलिंग टॉवर) 
गोरखपुर खाद कारखाने के प्रिलिंग टॉवर की ऊंचाई कुतुबमिनार से दोगुने से भी अधिक है। कुतुबमिनार की ऊंचाई 72.5 मीटर (237.86 फीट) है जबकि प्रिलिंग टॉवर की ऊंचाई 149.5 मीटर (490.48 फीट) है। एचयूआरएल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वीके दीक्षित ने बताया कि दुनिया के भीतर दूसरे नंबर का सबसे ऊंचा प्रिलिंग टॉवर एंग्रो फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा पाकिस्तान के दहरकी में बनाए गए खाद कारखाने का है जिसकी ऊंचाई 125 मीटर है जबकि गोरखपुर खाद कारखाने की ऊंचाई इससे करीब 25 मीटर अधिक है। उन्होंने बताया कि यूरिया प्लांट में टॉवर की ऊंचाई हवा की औसत रफ्तार के बाद तय की जाती है। इसके लिए एचयूआरएल की टीम ने करीब महीने भर हवा की रफ्तार को लेकर सर्वे किया था।



Have a Happy and Learning Day
Naitik Raj Tiwari (BAJMC- 1st)

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

Embrace your body - Love the way you are!

Science is a beautiful gift to humanity; we should not distort it

गणेश चतुर्थी: भगवान गणेश के प्रति भक्ति और आदर का प्रतीक