सावन और शिव भक्ति



शिव भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज सोमवार 22 जुलाई, 2024 को सावन और शिव भक्ति का महीना शुरू हो रहा है। एक तरफ शिव भक्तों  की धूम और दूसरी तरफ कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। ये महीना शिव भक्ति के लिए विशेष रूप से समर्पित है। इस बार सावन 19 अगस्त को समाप्त होगा। सावन का महीना बेहद शुभ और पवित्र मन जाता है, इस पुरे महीने लोग गौरी-शंकर की पूजा अर्चना करके व्यतीत करते हैं। इस बार सावन की शुरुआत सोमवार को हुई जिससे महत्व और भी बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार व्रत करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। चलिए सावन माह का महत्व जानते है। 


सावन माह का क्या महत्व है ?

 शिव पुराण के रूद्र संहिता, खंड 4, अध्याय 22 के अनुसार भगवान् विष्णु के योग निद्रा में चले जाते हैं तब महादेव ही सृष्टि का पालन करते हैं। इस वक़्त महादेव पृथ्वी पर वास कर अपने भक्तो के दुःख कष्ट दूर कर सुख समृद्धि देते हैं। 

विद्येश्वर संहिता के अध्याय 22 के अनुसार मारकण्डेय ऋषि ने लंबी आयु के लिए सावन माह में ही घोर तप कर शिव जी की कृपा प्राप्त की थी, जिससे उन्हें दीर्धायु का वरदान मिला यही कारण है कि सावन में शिव पूजा करने वालों के समस्त संकट दूर हो जाते हैं। 

इस माह शिव-पार्वती की पूजा-आराधना करने से सुख, समृद्धि, सफलता, लंबी आयु, धन, सुखी वैवाहिक जीवन, अच्छा जीवनसाथ प्राप्त होता है। मृत्यु के बाद व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति करता है। 


इस बार सावन सोमवार कब-कब है ?

सावन में सोमवार का विशेष महत्व है। इस साल सावन का महीना सोमवार से शुरू हो रहा है और इसका समापन भी सोमवार को होगा।  साल 2024 में सावन की शुरुआत और समाप्ति दोनों ही सोमवार से हो रही है, जिससे इसका महत्व दोगुना हो गया है. इस बार सावन 2024 में पांच सोमवार आएंगे। 

22 जुलाई 2024- पहला सोमवार

29 जुलाई 2024- दूसरा सोमवार

5 अगस्त 2024- तीसरा सोमवार

12 अगस्त 2024- चौथा सोमवार

19 अगस्त 2024- पांचवा सोमवार


कहा जाता है भोले नाथ बहुत भोले है और उनको प्रसन्न करना बहुत आसान है। यदि आप एक लोटा जल भी शिवलिंग पर पूर्ण भक्ति भाव के साथ अर्पित करने से भी आप पर कृपा दृष्टि बनाये रखते हैं। ऐसी ही जानकारियों केलिए बने रहिये हमारे साथ !

हर हर महादेव !

वसुंधरा 


Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

अयोध्या में मन रहा है प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

Bandi Chhor Divas 2025: A Festival of Freedom and Light