बढ़ती जनसंख्या - ( एक वैश्विक महामारी )

बढ़ती जनसंख्या हमारे आज की इस दौड़ भाग वाली जिंदगी के में किसी वैश्विक महामारी से कम नहीं है | आज के समय में बढ़ती जनसंख्या लोगों के सामने एक ऐसी अदृश्य चुनौती है जो धीरे - धीरे हमारे देश को बेरोजग़ारी ,अशिक्षा ,गरीबी आदि ऐसे अनेकों समस्याओँ को निरंतर जन्म देते जा रही है | बढ़ती जनसंख्या हमारे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने एक बहुत बड़ी समस्या है | हमारा भारतवर्ष बढ़ती जनसंख्या के मामले में सिर्फ चीन से पीछे है।हमारे देश में जनसंख्या की रफ़्तार में तीव्र वृद्धि एक चिंताजनक विषय है | जिसका अनुमान हम इसी बात से लगा सकते है की आजादी से पूर्व हमारे देश की जनसँख्या 33 करोड़ थी जोकि सिर्फ लगभग सात दशक में ही 135 करोड़ हो गयी है | आज़ादी के बाद से अबतक हमारे देश में जनसंख्या की वृद्धि का एक बहुत बड़ा कारण यहाँ की अशिक्षा , ग़रीबी , रूढ़िवादिता और लोगो का संकीर्ण विचार था | पहले के लोगों में बढ़ती जनसंख्या का एक प्रमुख कारण चर्चित बाल विवाह भी था | 





इस बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव हमारे देश पर इस क़दर हो गया है की आजादी के 70 वर्ष से अधिक समय के बाद भी हमारे देश में तक़रीबन 40 फ़ीसदी लोग ऐसे है जो गरीबी रेखा से नीचे है | बढ़ती जनसंख्या मुख्यतः अशिक्षा और गरीबी का प्रधान सूचक भी है | हमारे देश में कुछ राज्य ऐसे भी है जिनमें जनसंख्या का घनत्व अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं ज्यादा है | इन ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों में बिहार, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश,राजस्थान,पश्चिम बंगाल आदि राज्य प्रमुख हैं | बढ़ती जनसँख्या अपने आप में ही आय , रोजगार के साधन एवं संसाधन आदि चीज़ो में खुद ब खुद कमी भी पैदा कर देता है | 



बढ़ती जनसंख्या जैसे समस्याओं से निदान पाने के लिए हमारे सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून जैसे कठोर कदम लाने ही होंगे अन्यथा प्रकृति संसाधनों और जमीन में कमी जैसे भयावह स्थिति आने वाले समय में सिर्फ हमारे देश को ही नहीं बल्कि दुनिया की एक बहुत ही बड़ी आबादी को प्रभावित करेगी | हालाँकि भारत में इंदिरा गाँधी की सरकार ने नसबंदी जैसे क़ानून को लागू करवाया था जिसके बाद लोगो को जबरदस्ती नसबंदी के लिए ले जाया जाता था, लेकिन बाद में अन्य पार्टियों ने इसका पुरजोर विरोध किया और सरकार को इस कानून को वापस लेना पड़ा | देश में लगभग सभी बढ़ती समस्याओं का जड़ बढ़ती जनसंख्या है,ऐसे में अगर सरकार को हमारे देश को स्वच्छ,सुरक्षित एवं सभी प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण रखना है तो जनसंख्या पर नियंत्रण सभी को पाना ही होगा |



Roushan Kumar Singh
BJMC-1 sem

Comments

Post a Comment

Media College in Delhi Popular Posts

Embrace your body - Love the way you are!

Science is a beautiful gift to humanity; we should not distort it

गणेश चतुर्थी: भगवान गणेश के प्रति भक्ति और आदर का प्रतीक