मदर्स डे क्यों मनाया जाता है क्या है इसका इतिहास

कई लोग अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त होते हैं कि उन्हें अपने परिवार और माता-पिता के लिए समय नहीं मिल पाता है। यही कारण है कि हमारे देश में कई खास दिन होते हैं जैसे- मदर्स डे, फादर्स डे। हालांकि मां को खास फील करवाने के लिए कोई एक दिन नहीं होता है, हर दिन मां का होता है। लेकिन कई लोग अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त होते हैं कि मां के लिए समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में मदर्स डे के खास मौके पर आप अपनी मां को इस बात को महसूस करवाएं कि वह आपके लिए कितनी खास हैं। लेकिन उससे पहले जानिए मदर्स डे क्यों मनाया जाता है और इसका महत्व क्या है।

मदर्स डे मां के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिन हर बच्चे के लिए खास होता है क्योंकि वह अपनी मां को बताते हैं कि वह उनके लिए कितनी खास है। इस पर्व को हर देश में अलग-अलग तरीकों से और अलग-अलग दिन मनाया जाता है। मदर्स डे को सबसे पहले ग्रीक और रोम में सेलिब्रेट किया गया था। लेकिन इसकी शुरूआत नार्थ अमेरिका से की गई थी। आज हर देश में इस पर्व को बेहतरीन तरीकों से मनाया जाता है।



मां को सम्मान देने के अलावा इसके पीछे और भी कारण हैं। कहा जाता है कि पुराने समय में ग्रीस में मां को सम्मान देने के लिए एक पूजा की जाती थी। इस पूजा में स्यबेले की पूजा की जाती थी जो ग्रीक देवताओं की मां थी और उन्हीं के सम्मान में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है।

यूरोप और ब्रिटेन में मां के प्रति सम्मान दर्शाने की कई परंपराएं प्रचलित हैं। उसी के अंतर्गत एक खास रविवार को मातृत्व और माताओं को सम्मानित किया जाता था जिसे मदरिंग संडे कहा जाता था। इसके अलावा इंग्लैंड में मदर्स डे मनाने के पीछे कुछ और कारण है। सन 1600 में इंग्लैंड के लोग वर्जिन मैरी की पूजा करते थे और उन्हें उपहार देते थे। यूएस में मदर्स डे को एक पर्व में रूप में मनाया जाता है।

Muskan Rastogi
Bjmc- ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi