तपती गर्मी में कैसे रहे तरोताजा और स्वस्थ !

गर्मी के मौसम में वातावरण के तापमान के साथ साथ शरीर का तापमान भी बढ़ जाता है।इससे लोग पसीने से तरबतर रहते है, लोगों को खाने का मन कम और ठंडा पेय पदार्थ पीने का ज्यादा मन करता है।

लोग इस मौसम में आइसक्रीम खाना और स्वमिंग करना ज्यादा पसंद करते है। अत्यधिक गर्मी होने की वजह से स्वास्थ समस्याएं भी ज्यादा होती है।

गर्मी के मौसम में लोगो को मौसमी फल खाना चाहिए,धूप बचने चाहिए और साथ ही साथ हल्के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसी ही कुछ बात हम आपको बताते है,जो इस तपती गर्मी में भी आपको तरोताजा के साथ साथ स्वस्थ रखेगा।

 गर्मी के मौसम में इंसान के शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में सुबह उठने के साथ ही आपको भरपूर पानी पीना चाहिए। गर्मी के दिन में कोशिश करें की आप चाय का सेवन ना करें। इससे अपच बढ़ती है।




गर्मी के मौसम में आप रोज नारियल पानी पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल पानी आपके शरीर में गर्मी के दिनों में अमृत की तरह काम करता है। नारियल पानी के साथ ही गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा दही का सेवन करना चाहिए। दही में कई तरह के एंटीबायोटिक होते हैं। दही से अपच दूर होती है और शरीर में ठंडक बनी रहती है।

नाश्ते के वक्त मौसमी  फलों का सेवन करें जैसे:- तरबूज,खीरा,आम,अंगूर, संतरा आदि। ये सभी फल आपको ताजगी और फुर्ती देंगे। गर्मी से बचने के लिए फल रामबाण उपाय है। वहीं इस मौसम में चने का सेवन भी आपके शरीर को देगा ठंडक। चने के सेवन से ज्यादा धुप में रहने से भी पको अधिक प्यास नहीं लगती है।

जब भी गर्मी में कहीं बाहर जाएं ठंडा पेय पीकर निकलें। घर आने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं या फिर त्वचा पर बर्फ की मसाज करें। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

आप धूप में निकलते वक्त सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच धूप में जाने से बचें। अगर बाहर जाना ही पड़े तो शरीर को पूरी तरह से ढंककर, कच्चा प्याज साथ में रखकर ही बाहर निकलें। कैप, सनग्लास और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

गर्मी में कूल रहने के लिए आप हल्के रंग के कपड़ों का उपयोग करें, हल्के रंग आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं। इस मौसम में कॉटन, शिफॉन, जॉर्जेट, क्रेप जैसे पतले और हलके कपड़े पहनें, जिनमें हवा आसानी से जा सके।


Nitish Pathak
Bjmc- ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

Embrace your body - Love the way you are!

Science is a beautiful gift to humanity; we should not distort it

गणेश चतुर्थी: भगवान गणेश के प्रति भक्ति और आदर का प्रतीक