उत्तर-प्रदेश  का 76वां जिला बना महाकुंभ मेला

 



उत्तर-प्रदेश  का 76वां जिला बना महाकुंभ मेला चार तहसील के 67 गांव हुए शामिल:





प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन के लिए मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित किया गया है। और नए जिले का नाम महाकुंभ मेला रखा गया। महाकुंभ मेला नाम से नए जिले का अधिसूचना जारी कर दी गई है। महाकुंभ मेला जिले में वह सभी प्रक्रिया अपनाई जाएगी जो हर किसी जिले में जरूरी होती हैं। महाकुंभ मेला नाम से नया जिला बनाने के बाद अब यूपी में जिलों की संख्या बढ़ गई है 75 से 76 हो गई हैं। सूवे में अब जो अतिरिक्त जिला बना है वो महाकुंभ मेला के आयोजन के बाद भी कायम रहेगा। माना जाता है कि कुंभ और अर्धकुंभ के मौके पर नए जिले की अधिसूचना जारी करने की परंपरा है।


अब नए जिले की कमान संभालेंगे विजय किरन आनंद:





महाकुंभ मेला  जिले की जिम्मेदारी विजय किरन आनंद को सौंपी गई है जो इस जिले के कलेक्टर मेलाधिकारी होगे। वे एक प्रकार से कलेक्टर की तरह सभी अधिकारों को उपयोग करेंगे।
प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेला होगा। और इस कार्यक्रम के कुछ दिनों बाद  तक महाकुंभ मेला जनपद का अस्तित्व रहेगा।




और बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को प्रयागराज जायेंगे पीएम मोदी ही गंगा पूजन से लेकर महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए जोरों से तैयारियां की जा रही है। महाकुंभ का पहला स्नान 14 जनवरी को मकरसक्रांति के दिन होगा।

Shivam Singh

BJMC 1


Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi