तुलसी दिवस: भारतीय संस्कृति का अनमोल पर्व



हर साल 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय परंपराओं का प्रतीक है। तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है। इसे सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक कहा जाता है। इस दिन लोग तुलसी की पूजा करते हैं। साथ ही, अपने घरों में तुलसी के पौधे लगाते हैं।

तुलसी के औषधीय गुण भी बहुत खास हैं। आयुर्वेद में इसका उपयोग बीमारियों के इलाज में होता है। तुलसी की चाय और काढ़ा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। घर में तुलसी लगाना पर्यावरण के लिए भी अच्छा माना जाता है।

तुलसी दिवस प्रकृति और परंपराओं को जोड़ता है। यह दिन पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। साथ ही, आने वाली पीढ़ियों को इसके महत्व को सिखाने का समय है। तुलसी दिवस से हमें प्रकृति के साथ जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

JEEYA

Bjmc 3

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi