Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भयंकर आग

 महाकुंभ मेला क्षेत्र में बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग से करीब 20 टेंट जलकर खाक हो गये हैं. बताया जा रहा है कि सिलेंडर फटने से आग लगी थी.

Mahakumbh 2025: 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ मेला क्षेत्र के पास सिलेंडर फटने से आग लग गई थी. आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच गई. दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. बताया जा रहा है कि 18 से 20 टेंट आग में जलकर खाक हो गये हैं. वहीं घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

आप पर पा लिया गया है काबू

दमकल की गाड़ियां, अग्निशमन प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. वहां मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया. आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस ने कहा कि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Dhanishka

bjmc 3

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi