शादी के बंधन में बंधे गोल्डन बॉय Neeraj Chopra Wedding

 


नीरज चोपड़ा ने चोरी-चुपके रचाई शादी

दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। 17 जनवरी को बेहद करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा दोस्तों के बीच 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने सात फेरे लिए। नीरज चोपड़ा की नई नवेली दुल्हन का नाम हिमानी मोर है। सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज शेयर कर एथलीट ने सभी को चौंका दिया।

कौन हैं ओलंपिक मेडलिस्ट की दुल्हन ?

 हिमानी वर्तमान में अमेरिका में न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वह दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं, जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री पूरी की।

यहां बताना जरूरी हो जाता है कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीतने के बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल से चूक गए। इससे पहले 2021 में नीरज चोपड़ा ट्रैक और फील्ड इवेंट में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

khushi agarwal

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi