Budget Session 2025



ससंद का बजट सत्र आज शुक्रवार 31 जनवरी की तारीख से शुरू हो गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रही हैं। बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण की समाप्ति के बाद भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल शनिवार, 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट 2025 पेश करेंगी। आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा है।

3 करोड़ परिवारों को घर मिलेगा

राष्ट्रपति ने कहा कि आज देश निर्णयों को लागू होते देख रहा है। इसमें गरीब, महिलाओं, युवाओं आदि को प्राथमिकता दी जा रही है। 3 करोड़ परिवारों को घर देने का फैसला हुआ है। सरकार ने गांव में आबादी के लिए सौमित्र योजना के लिए 2 करोड़ से ज्यादा सौमित्र कार्ड जारी किया है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 41 हजार करोड़ की राशि मिली है। जनजातीय लोगों के लिए भी 80 हजोर करोड़ का प्रावधान किया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि नेचुरल फार्मिंग को बढ़ाया जा रहा है और हमारा पशुधन मजबूत हो रहा है। 

आयुष्मान और ग्राम सड़क का जिक्र

राष्ट्रपति ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत 70 से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए इलाज के लिए हर 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। 

विकसित भारत का निर्माण है मकसद

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने सेवा, सुशासन आदि को प्राथमिकता में रखा है। सरकार का मंत्र है सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, जिसका मकसद है विकसित भारत का निर्माण। स्वच्छ भारत के तहत 12 करोड़ शौचालय, उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर जैसी योजना के तहत गरीबों को सम्मान रहने का अधिकार मिला है। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। 

महिलाओं को आरक्षण का जिक्र

राष्ट्रपति ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बड़ा कदम है। स्वयं सहायता समूह के तहत महिलाओं को मजबूत किया गया है। 

 राष्ट्रपति ने कहा कि हम साथ मिलकर बढ़ेंगे तो हमारी भावी पीढ़ियां निश्चित ही 2047 में विकसित और समृद्ध भारत देखेगी।

KHUSHI AGARWAL

BJMC 5 

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

श्री विष्णु जब देवशयनी पर पाताल लोक जाते हैं, तब पृथ्वी का संचालन कौन करता हैं ?

The View from the Top: It Wasn't Just Luck