जीवन एक अनमोल तोफा है।

                       जिंदिगी जीने का हुनर

 

 

जीवन एक अनमोल तोफ़ा है। हम सभी लोगों को यह बात समझनी होगी कि जीवन से अधिक अनमोल व महत्वपूर्ण कुछ नही हैं। ऐसी बाते हमें मुश्किल समय मे बहतर समझ आती हैं। अपने व अपनी आने वाली पीडीयों के लिए हम सभी को इसे सहज कर रखना चाहिए। कल क्या होने वाला है इस फिक्र मे अपना किमती आज र्बबाद न करें। हम जिस स्वर्ग कि खोज़ मे अपना सारा जीवन नष्ट कर देते हैं, असल मे तो स्वर्ग जैसा कोई स्थान है ही नही। वह हमारे मन की एक स्थति है। आप कहा से आए है इसे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि आप कहा जा रहे हैं। 








अपने अतीत को पीछे छोड़, वर्तमान मे कार्य कर अपने जीवन को सुंदर बनाने की कोशिश करें। जो आपके पास मौजूद है, यदि आप उसका सम्मान करते हुए जीवन को आगे बढ़ाते हैं तो आपसे अधिक धनी व खुशनसीब इंसान इस पूरे विश्व मे ओर कोई नही है। इस दुनिया मे बहुत सारे लोग वास्तव मे गरीब हैं, क्योकिं उन्हें लगता है कि सिर्फ पैसा ही उन्हें अमीर बना सकता है। अगर आप लम्बें समय से एक लक्ष्य के लिए महनत कर रहें हैं, और यदि कोई कार्य आपको अपने लक्ष्य के प्रति सही न लगे तो ऐसी परिस्थति मे आप उस कार्य को अपनी सूची से हटा दें। परंतु किसी भी किमत पर अपने लक्ष्य को न बदलें।

यदि खराब भोजन करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है तो ऐसे ही नकारात्मक संगती और विचारों से आपका मन भी बीमार हो सकता है। यदि आप अपना अनमोल जीवन अधिक से अधिक प्रसन्न रहकर व्यतीत करना चाहते है तो दूसरों को बहतर महसूस कराने व खुद को खुद पर भरोसा रखने के लिए प्रेरित करें। इस विश्व मे कुछ भी असंभव नही है। इस बात पर भरोसा करना सिखिए तभी आप अपने जीवन को सुंदर बनाने मे सफल हो पाएंगे। जीवन उन सभी चीज़ों का जोड़ है, जो निर्णय आप लेते हैं और जिस प्रकार का निर्णय करते हैं। इसलिए आप अपने अंदर की आवाज़ को सुनें, उसे अनदेखा न करें।




Preeti Nagar

HIMCOM

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi