अपनी सुरक्षा के लिए महिलाएं अपनाएं ये उपाय

सड़क के किनारे चलते वक्त, बस या टैक्सी में सफर करते वक्त या अपने ही घर के आसपास, कभी भी और कहीं भी महिलाओं की सुरक्षा पर कोई भी असमाजिक व्यक्ति हाथ डाल सकता है। भारत में गैंगरेप जैसी घटना के बाद आज महिलाओं की सुरक्षा की गंभीरता को समझना और भी जरूरी हो चुका है।

ऐसे में प्रशासन, समाज और सरकार के दायित्व के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि महिलाएं खुद आगे बढ़कर अपनी सुरक्षा को लेकर तैयार रहें जिसके लिए सेल्फ डिफेंस टेकनीक की सही जानकारी बहुत जरूरी है। अाज हम आपको कुछ ऐसी जानकारी दे रहे हैं जिन्हें अपनी जीवनशैली में शामिल करके महिलाएं किसी भी मुश्किल घड़ी का सामना करने के लिए खुद को पूरी तरह फिट बना सकती हैं।



योग से लाएं शरीर में फूर्ति

शरीर को फुर्तीला बनाने के लिए योग बहुत प्रभावी है। इससे शरीर अधिक मजबूत और लचीला होता है। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार, उत्तानपादासन, पर्वतासन, धनुरासन आदि को दिनचर्या में शामिल करने से शरीर लचीला, फुर्तीला और मजबूत रहता है।

ध्यान और प्राणायाम से ज्यादा आत्मविश्वास

अगर आपमें भरपूर आत्मविश्वास हैं तो किसी भी परिस्थिति का सामना करने की ताकत आ जाती है। ऐसे में मानसिक तौर पर मजबूत होना बेहद जरूरी है।

सेल्फ डिफेंस के तरीके

अपनी सुरक्षा के लिए शरीर को मजबूत बनाना और खुद को एलर्ट रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है आत्मरक्षा की कला में निपुण होना। आजकल न सिर्फ स्कूलों में बल्कि फिटनेस सेंटर व हेल्थ क्लब्स में महिलाओं के लिए तरह-तरह के सेल्फ डिफेंस सिखाए जाते हैं जैसे जूडो, कराटे, टायक्वांडो, कुंग फू आदि ऐसी कई सेल्फ डिफेंस के तरीके हैं

Sahil Saini
BJMC- ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

अयोध्या में मन रहा है प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

Bandi Chhor Divas 2025: A Festival of Freedom and Light