लौकडाउन पर नारी शक्ति का साथ


लॉक डाउन का कड़ा फैसला जो समय रहते ले लिया गया| भारत सरकार का यह ठोस कदम जो बहुत महत्वपूर्ण कारगर साबित हो रहा है| इसके अलावा और दूसरा कोई विकल्प सामने नहीं था और कोरोनावायरस ने लोगों को घर पर बैठने पर मजबूर कर दिया इसके साथ ही पूरा भारत स्थिर हो चुका है| इमरजेंसी जैसी इस स्थिति में भारत का हर परिवार अब घर में है और इन सब में महिलाओं की चुनौती बढ़ गई है| महिलाएं घर को ही नहीं संभाल रही बल्कि दुगनी चुनौती से सबका ख्याल भी रहीं है| आज घर में है चाहे वह एक घरेलू महिला हो या बाहर नौकरी करने वाली यह सभी के साथ साथ उनका पूरा परिवार भी है| उनके पास ढेर सारा काम भी है और इसके बीच उनका दिनचर्या पूरे तरीके से चरमरा सा गया है|
जहां महिलाएं अपना संयम बनाकर चलने में माहिर है वही घर के सदस्यों के ख्याल रखने के साथ हर छोटी-छोटी चीज पर नजर रखनी पड़ रही है| महिलाओं को शुरू से घर की जिम्मेदारियां होती है और इस लौकडाउन की वजह से आज वह अपने लिए वक्त भी नहीं निकाल पाती| कहते हैं महिलाएं घर की रौनक होती है और इसी वजह से घर की पॉजिटिविटी भी उनसे ही आती है| जिम्मेदारी, ख्याल,  पॉजिटिविटी, संयम कुल मिलाकर इस मुश्किल समय में शक्ति बनकर खड़ी है यह महिलाएं|



खुद का संतुलन बनाकर और पॉजिटिविटी के साथ इस समय को गुजारने की कला वाकई महिलाओं के पास ही है| घर के लोगों में समानता बनाकर बच्चों को संभाल कर बुजुर्गों की पहले के मुकाबले और ज्यादा ख्याल रखकर अपनी क्षमता को ताकतवर बना कर घर सवार रही हैं।
आज एक परिवार में नौकरी करने वाले लोग भले ही आराम कर रहे हैं पर इन सब में वह महिलाएं जो पहले घर के काम में व्यस्त और जिम्मेदारियां पूरी करती थी आज भी और दुगने साहस से यह सब करना पड़ रहा है और उनकी छुट्टी ना पहले थी और ना आज है|  सभी को यह संदेश दे रही हैं यह महिलाएं कि भले ही आज लोगों को कामों से छुट्टी मिल गई  हो और पूरा शहर कस्बा गली मोहल्ला शांत और स्थिर है पर यह महिलाएं घर पर होते हुए भी स्थिर नहीं हैं। आज कोई भी यह झुठला नहीं सकता कि देश अगर सरकार चला रही है उसमें सबसे ज्यादा भागीदारी इन महिलाओं की है और देश को अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है और उन सभी महिलाओं को सलाम|
कोशिश करें महिलाओं को भी आराम दे और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जिम्मेदारी आप देखें क्योंकि अगर महिलाएं कमजोर हुई तो पूरा घर कमजोर पड़ जाएगा इसलिए अपने साथ साथ नारी शक्ति का ख्याल रखें और हौसला दे

Ranjana Upadhyay
BAMC-ii 

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

Embrace your body - Love the way you are!

Science is a beautiful gift to humanity; we should not distort it

गणेश चतुर्थी: भगवान गणेश के प्रति भक्ति और आदर का प्रतीक