योगदान परा धोनी पर भारी



आज पूरे भारत में इस वैश्विक और गंभीर बीमारी के चलते हर क्षेत्र के लोगों में सन्नाटा  पसार दिया है| टीवी चैनल के धारावाहिक, बॉलीवुड गलियारे मिनिस्ट्री और फिर वो रोजाना कमाने वाले सभी गरीब मजदूर रिक्शा चालक और सारे संसाधन सभी बंद है| खेल जगत भी आज शांत बैठा है| कुल मिलाकर आज देश एक जगह आकर थम सा गया है|
कोरोना वायरस ने बहुत जल्दी ही अपना पांव पसार दिया और सरकार को मजबूर कर दिया यह निर्णय लेने पर कि पूरा देश आज लॉकडाउन है, और आज आलम यह है कि लोग अपने घरों में बंद है क्योंकि हालात इतने खराब है कि यह वायरस कभी भी और किसी भी वक्त किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है|
वहीं बॉलीवुड से लेकर मिनिस्टर तक सभी इस बुरे समय में आर्थिक मदद कि है और इसी बीच आई कैप्टन कूल का डोनेशन लोगों में हंगामा खड़ा कर दिया दरअसल कैप्टन कूल की आर्थिक मदद ने उन्हें अपने प्रशंसकों और लोगों के निशाने पर लिया और उसके साथ ही उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया| PTI ke खबरों के मुताबिक एक महामारी के लिए खेल जगत के दो दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने जहां 50 लाख की आर्थिक मदद की वहीं कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने एक लाख की मदद की इसके बाद ट्रोलर ने महेंद्र सिंह धोनी को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, उनके प्रशंसकों में भी नाराजगी साफ देखी गई|
दरअसल धोनी ने पुणे में 100 परिवार के लिए एक एनजीओ के माध्यम से 1 लाख डोनेट किया वहीं दूसरी ओर सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख की राशि डोनेट की और यही खबर धोनी के प्रशंसकों को भी बुरी लगी और लोगों ने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की|



 यह खबर अपने आप में बड़ी है क्योंकि धोनी इस देश की बहुत बड़ी पर्सनालिटी है| और यह खबर धीरे-धीरे  वायरल हो गई| इसी दौरान जब यह खबर धोनी की पत्नी साक्षी तक पहुंची तो उन्होंने इसकी कमान संभाली और आगे आकर धोनी को ट्रोल करने वालों को जवाब देना जरूरी समझा और उन्होंने यह कहा कि  यह सूचना गलत है|
 एक रिपोर्ट के मुताबिक यह बात साफ की गई कि पुणे शहर के एक एनजीओ ने एक खास रकम का लक्ष्य था जिसे कि देश की इस कमजोर स्थिति में अपना योगदान  दे सके| और इसी रकम में एक लाख की कमी पड़ी| और यह सूचना धोनी को मिली, जिसे पूरा करने के लिए धोनी ने एक लाख की मदद की और वह रकम  पूरी हो सकी|
जबकि यह बात लोगों तक दूसरे तरीके से पहुंचाई गई इसका आलम यह हुआ कि धोनी को ट्रोल किया गया और खूब खरी-खोटी भी सुनाई ।
इसी बीच अब तक धोनी का कोई भी बयान नहीं आया है और ना ही उन्होंने आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि की है|


Ranjana Upadhyay
BAMC-ii 

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

Embrace your body - Love the way you are!

Science is a beautiful gift to humanity; we should not distort it

गणेश चतुर्थी: भगवान गणेश के प्रति भक्ति और आदर का प्रतीक