Free Housing rent in noida

कोरोना : नोएडा में किराएदारों को नहीं देना होगा एक महीने तक किराया, मकान मालिकों के लिए डीएम ने जारी किया आदेश 

देशभर में कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मकान मालिक एक महीने के बाद ही किरायेदारों से किराया ले सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी गरीब, मजदूर का घर खाली नहीं करवाया जाएगा। गौतमबुद्धनगर जिला मजिस्ट्रेट बी.एन. सिंह ने शनिवार को यह आदेश जारी किया है।

कोरोना वायरस से फैल रही महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इससे सबसे अधिक परेशानी रोज-कमाने खाने वालों को हो रही है। हालात ये हो गए हैं  कि वो शहर छोड़कर अपने-अपने घरों को वापस लौटने के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। शुक्रवार शाम से ही यूपी और बिहार लौट रहे हजारों लोग गाजियाबाद के यूपी गेट पर पहुंच गए।
इसी बीच नोएडा के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने किराए के मकानों में रह रहे लोगों को बड़ी राहत देते हुए किसी भी मकान मालिक को एक महीने तक किराया ना लेने को कहा है। डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोई मजदूर या कर्मचरी जो किसी भी कंपनी या ऑफिस में काम करते हैं। उनसे किसी भी दशा में एक महीने तक किराया नहीं मांगा जाए। मकान मालिक एक महीने के बाद ही किरायेदारों से किराया ले सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता हुआ मिला तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।



घर जाने के लिए लगी भीड़

यूपी गेट पर आकर फंसे हजारों हजार लोगों को जिला प्रशासन गाजियाबाद ने बसों में भर कर कौशांबी डिपो भेजना शुरू कर दिया है। कौशांबी डिपो से इन लोगों को दूसरी बसों में बैठाकर यूपी के विभिन्न शहरों में भेजा जाएगा।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कौशांबी डिपो में उत्तर प्रदेश के दर्जनों शहरों के लिए बसें आकर लग गई है। बस भरते ही उन्हें रवाना करने का काम शुरू कर दिया है। इधर, यूपी गेट से भी लोगों को बसों में बैठाकर कौशांबी डिपो भेजा जा रहा है। इससे यूपी गेट पर धीरे धीरे भीड़ कम होने लगी है। उधर, यूपी गेट पर भीड़ की सूचना पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत कई अधिकारी पहुंचे।

इधर गाजियाबाद से जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, एसएसपी और पुलिस अधीक्षक नगर ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। दूसरी ओर, लालकुआं से भी बसों में लोगों को बैठाकर यूपी के विभिन्न शहरों के लिए रवाना किया जा रहा है। मौके पर मौजूद यातायात निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि अभी भीड़ काफी है। इसलिए बसें आते ही भर जा रही है।

Muskan Rastogi
BAMC-ii 

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi