UP Lockdown: उत्तर प्रदेश में नोएडा-गाजियाबाद सहित 15 जिले होंगे पूरी तरह सील


उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश में जिन 15 जिलों में कोरोना वायरस महामारी फैल रही है, उसे पूरी तरह सील किया जाएगा।
इसमें एनसीआर क्षेत्र में शामिल गाजियाबाद और नोएडा भी है। इस बात की जानकारी यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने दी है।

आज रात 12 बजे के बाद से 15 अप्रैल तक लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महाराजगंज पूरी तरह सील हो जाएंगे। इन 15 जिलों में कोई भी दुकान नहीं खुलेंगी और सामानों की होम डिलिवरी होगी। सिर्फ कर्फ्यू पास वालों को आने-जाने की इजाजत होगी।




गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया, 'उत्तर प्रदेश में 15 ऐसे जिले हैं जहां कोविड-19 के छह या उससे ज्यादा मामले आए हैं। इन सभी जिलों में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षत्रों को आगामी 15 अप्रैल तक के लिए सील किया जाएगा।' इन जिलों में कोविड-19 के हॉट स्पॉट को आज शाम तक चिह्नित करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख सचिव ने बताया, 'सील होने वाले क्षेत्रों/जगहों में सिर्फ चिकित्सा से जुड़े वाहन ही जा सकेंगे। इसके अलावा किसी भी तरह की गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी।' यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देशों के आधार पर लिया गया है। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 343 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना है और इनमें से ज्यादातर मामले इन्हीं 15 जिलों के हैं।


Harshita
BMC-ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

अयोध्या में मन रहा है प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

Bandi Chhor Divas 2025: A Festival of Freedom and Light