अब WHO ने किया कोरोना पर परेशान कर देने वाला खुलासा


अभी फिलहाल तो हम सब लोग देख ही रहे है कि स्थिति तरह की हर तरफ बनी हुई है और लोग भी अच्छे हालातो में नही है क्योंकि अचानक से ही कोरोना नाम की इस महामारी ने सारी की सारी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया है और अब इससे कैसे निपटा जाए इस पर ही हर किसी की चिंता है मगर हाल ही में जब इतने ज्यादा संघर्ष चल रहे है ऐसे वक्त में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर से ऐसा कुछ कह दिया है जिससे दुनिया भर की सरकारों की चिंता बढ़ गयी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अभी हाल ही के बयान के मुताबिक़ कोरोना बिना लक्षण दिखे ही लोगो में फ़ैल सकता है और इसे रोक पाना फ़िलहाल तो असंभव सा ही है. यानी किसी व्यक्ति को कोरोना हुआ तो उसे इसके लक्षण हो सकता है चार दिन बाद नजर आए लेकिन वो उससे पहले के जो तीन दिन है उसमे सबसे अधिक मात्रा में संक्रमण फैलाता है







और यही इसमें सबसे बड़ी रिस्क है क्योंकि इस वक्त में वो हर जगह घूमता है और अपनी छींक छोड़ता है जगहों को छूता है और सुपर स्प्रेडर बनकर के दर्जनों लोगो को कोरोना दे सकता है जो काफी भयावह स्थिति हो सकती है हालांकि ऐसे समय में भी सरकारे कोशिश कर रही है कि किसी न किसी तरह से इसे रोका जाए या फिर काबू किया जाए.

अब तरीके कई आजमाए जा रहे है फोर्मुले भी खूब निकाले जा रहे है मगर बिना लक्षण के व्यक्ति की पहचान कैसे की जाए ये भी तो अपने आप में एक बहुत ही बड़ी चुनौती है जिससे निपटना फ़िलहाल काफी ज्यादा जरूरी नजर आ रहा है और ये हो जाए फिर तो काफी कुछ है जो सामान्य हो सकता है और यही चीज लोगो में होने की जागरूकता की जरूरत है.

Muskan rastogi
Bjmc- ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

अयोध्या में मन रहा है प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव

Bandi Chhor Divas 2025: A Festival of Freedom and Light