करोना काल के बाद आ सकता है दुनिया में गरीबी का काल
कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था का स्वास्थ्य पूरी तरह बिगड़ गया है. आज International Monetary Fund यानी IMF ने आशंका जताई है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था वर्ष 1930 के बाद सबसे बड़ी आर्थिक मंदी का शिकार हो सकती है. 1930 में अर्थव्यवस्था में आई महामंदी की वजह से दुनिया की GDP 15 प्रतिशत तक गिर गई थी. जबकि वर्ष 2008 की आर्थिक मंदी से दुनिया की GDP को सिर्फ 1 प्रतिशत का नुकसान हुआ था. यानी 2008 में जो नुकसान हुआ था उससे 15 से 20 गुना ज्यादा बड़ा नुकसान 2020 में हो सकता है. ये ऐसा नुकसान है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते. अगर आज दुनिया की GDP 15 प्रतिशत गिरी तो इससे दुनिया की अर्थव्यवस्था को 2 हजार लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा. इसलिए आज हम आपके भविष्य पर मंडराते इस आर्थिक खतरे का एक विश्लेषण करेंगे.
आप पिछले 16 दिनों से Lock Down में हैं और दुनियाभर के करीब 400 करोड़ लोग भी इस समय अपने घरों में कैद हैं . 101 दिन पहले जो Virus चीन से फैलना शुरू हुआ था, उसने दुनिया भर की आर्थिक गतिविधियों पर ब्रेक लगा दिया है. International Monetary Fund यानी IMF ने कहा है कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था वर्ष 1930 के बाद महाआर्थिक मंदी में जा सकती है.
यहां हमने महा शब्द इसलिए जोड़ा है क्योंकि आम तौर पर आर्थिक मंदी कुछ समय के बाद दूर हो जाती है जिसे Recession कहा जाता है लेकिन जब कोई आर्थिक मंदी बहुत लंबी खिंचती है तो उसे Depression कहते हैं और IMF ने कहा है कि दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं The Great Depression यानी महा आर्थिक मंदी के दौर में जा सकती हैं
Muskan Rastogi
Bjmc-ii

Comments
Post a Comment