साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी और धोनी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर

कोरोना वायरस की वजह से सभी क्रिकेट कार्यक्रम ठप पड़ी हुई हैं, देश में लॉकडाउन 3 मई से बढ़ने के साथ ही आईपीएल 2020 को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है, इस बार के आईपीएल पर धोनी भविष्य टिका हुआ था, लेकिन आईपीएल नहीं हो पाने की वजह से एक बार फिर से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं, लेकिन इन सबसे बेपरवाह धोनी रांची में अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ वक्त बिता रहे हैं, साक्षी धोनी ने माही के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो जमकर वारयरल हो रही है।




धोनी तो बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं , लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी इस मामले में उनसे काफी आगे है, साक्षी अक्सर रांची वाले फॉर्म हाउस, बेटी जिवा, अपने पेट डॉग्स के साथ-साथ धोनी की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं, साक्षी की शेयर की गई तस्वीरों के जरिये फैन्स को धोनी का अपडेट भी मिलता रहता है।

साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी और धोनी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में धोनी बेड पर लेटे हुए हैं, उनके हाथ में मोबाइल है, जिसमें वह कुछ देख रहे हैं, साथ ही धोनी के पैर साक्षी की गोद में रखे हुए हैं, इस दौरान साक्षी धोनी के पैर का अंगूठा मुंह से काटने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन दिया है- ऐसा वक्त जब आपको मिस्टर स्वीटी की अटेंशन की भूख हो...

Naitik Raj Tiwari
Bjmc- ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi