भारत में covid-19 का कहर अब भी जारी: कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ।



पूरी दुनिया में कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है । वहीं बात करे भारत की तो, भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है . मंगलवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, अब तक मरीजों की संख्या 4421 हो गई है, उनमें से अब तक 326 लोगों का उपचार हो चुका है , तो वहीं अभी तक 114 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो 5 मौतें और 354 नए मरीज सामने आए हैं ।

सुबह नौ बजे तक मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, तो वही त्रिपुरा में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। कोरोना वायरस से अबतक सबसे ज्यादा 45 मौतें महाराष्ट्र में हो चुकी है, इसके बाद गुजरात में 12, मध्य प्रदेश में 9 , तेलंगाना और दिल्ली में 7- 7, पंजाब में 6 और तमिलनाडु में 5 मौतें हुई हैं । आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटका में चार मौतें हुई, जबकि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश ,आंध्र प्रदेश और राजस्थान में 3 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं जम्मू कश्मीर और केरल में दो -दो मौतें हुई तो वही बिहार, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।





वही, श्री नरेंद्र मोदी जी ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लोगों को कोरोनावायरस से निपटने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा डॉक्टरों, नर्सों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के संकल्प की याद दिलाई थी, साथ ही कहा कि भारत इस लड़ाई में अवश्य जीतेगा । वहीं मोदी जी ने अपने ट्वीट में कहा , 'भारत इससे लड़ेगा ..फिर मुस्कुराएगा इंडिया और फिर जीत जाएगा इंडिया...' उन्होंने ट्वीट के साथ 'मुस्कुराएगा इंडिया' वीडियो भी जारी किया ।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ''आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हम ना केवल एक दूसरे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें बल्कि कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई की अगुवाई करने वाले डॉक्टरों , नर्सों, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के संकल्प को दोहरायें.'
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हम सामाजिक दूरी जैसे कदमों का पालन करने से दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित कर सकते हैं. उन्होंने इस अवसर पर लोगों से वर्षभर व्यक्तिगत फिटनेस पर ध्यान देने को कहा ताकि इससे सम्पूर्ण स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद मिल सके ।।



Shivangi Yadav
Bjmc-ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi