ऐश्वर्या को लेकर ट्रोलर ने किया भद्दा कमेंट, अमिताभ बच्चन ने कर दी बोलती बंद।

बॉलीवुड सितारों का ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। कुछ सितारे इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे देते हैं और कुछ इनके मुंह ही नहीं लगते। अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने बैसाखी के मौके पर लोगों को बधाई दी थी। लेकिन यहां एक यूजर उन्हें ट्रोल करने लगा..अमिताभ ने उसे ऐसा जवाब दिया कि एक बार में ही वो लाइन पर आ गया
आए दिन हर सितारे का ऐसे बेहूदा लोगों से पाला पड़ता रहता है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी अक्सर ऐसे लोगों को इग्नोर करते ही नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में उनकी बहु ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक ऐसा कमेंट नजर आया जिसके बाद बिग बी  ने ट्रोलर को करारा जवाब दिया है.





ऐसे में हाल ही में उन्होंने बैसाखी पर्व पर लोगों को बधाई दी. लेकिन यहां एक यूजर उन्हें ट्रोल करने लगा. जिसके बाद अमिताभ बच्चन का एंग्री यंगमैन वाला अवतार समाने आते देर नहीं लगी. बैसाखी पर्व अमिताभ ने अपनी फिल्म सुहाग के गाने 'तेरी रब ने बना दी जोड़ी' की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. जिसमें वो भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं.
अमिताभ बच्चन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''बैसाखी के पावन अवसर पर, लें बारम बार बधाई. ये दिन हर दिन मंगलमय हो, हम सब की यही दुहाई. हर्षित पल औ मधुमय जीवन, अपने घर मनाएं. सुख शांत सुरक्षित रहें सदा, ईश्वर से यही दुआएं.'
इस पोस्ट पर अक्षय शर्मा नाम के एक यूजर ने पूछा- 'ऐश्वर्या कहां है रे बूढ़े.' जिसके बाद अमिताभ ने करारा जवाब देते हुए लिखा,-'वो वहां है, जहां आप कभी नहीं पहुंच पाएंगे, बाप रे बाप!' यह जवाब देखते ही यूजर को समझ आ गया कि उससे गलती हुए है और उसने रिल्पाई करते हुए लिखा- 'आप तो बुरा मान गए सर, इतना भी कोई नाराज होता है क्या चाहने वालों से.'
बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर मजेदार जोक शेयर किया था। उन्होंने लिखा, 'मेरे एक दोस्त से मुझे ये मजेदार मेसेज आया। 'गिनीज बुक शी जिनपिंग को अवॉर्ड देगी क्योंकि उन्होंने चीन का अभी तक का सबसे ज्यादा चलने वाला प्रोडक्ट बनाया है।' हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था

Neha Pandey
Mjmc-ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi