एकता ने किया हैरान??

कोरोना की इस महामारी की वजह से हिंदुस्तान में सब कुछ बंद है,और लोग घरों में कैद हैं। प्रधानमंत्री के 21 दिनों के लॉक डाउन के दिशा निर्देश को लोगों ने जमकर समर्थन दिया और इस जंग में लोग अपने अपने घरों से काम भी कर रहे हैं|




सेलिब्रिटीज जिन पर फैंस के इंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी होती है, वही सेलेब्रिटीज घर बैठकर ही अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ जरूर पड़ोस रहे हैं। यानी हर कोई अपने अपने घरों में ही रहना अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता समझ रहे हैं। कुछ सिलेब्रिटीज अपने घर से ही लोगों को वीडियो संदेश द्वारा घर में रहने के लिए और सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे और उनको बता रहे हैं, कि घर बैठना कितना जरूरी है| वही इस बीच डेलीशोप क्वीन और निर्माता एकता कपूर भी अपने फैंस को हमेशा मोटिवेट करते नजर आती रही है| पर इस बार का वीडियो संदेश कुछ अलग है इस बार एकता कपूर ने अपने फैंस और फ्रेंड को बिल्कुल आश्चर्य में डाल दिया है, जहां एकता कपूर ज्योतिष में बहुत यकीन रखती हैं और वही उनके हाथों में कई अलग अलग तरीके की अंगूठियां और ब्रेसलेट जो वह हमेशा पहनती रही हैं और अब तक वो उसको उतारे हुए नजर नहीं आई हैं| जबकि एकता कपूर ने पिछला वीडियो जो शेयर किया था जिसमें बीते दिन हुए हैंडवाश चैलेंज में भी उन्होंने अपने अंगूठियां और ब्रेसलेट नहीं उतारे थे, बल्कि उन्होंने उससे भी अच्छे से धोते नजर आईं और फैंस को मोटिवेट किया| पर इस बार एकता कपूर ने सारी अंगूठियां और ब्रेसलेट उतारकर वीडियो संदेश साझा किया जिसमें साफ-साफ देखा गया कि उनके हाथ में कोई भी अंगूठी या ब्रेसलेट नहीं है| और तभी इस वीडियो को देखते ही टेलीविजन इंडस्ट्री और बिग बॉस 11 की फाइनलिस्ट हिना खान ने आश्चर्य से सवाल भी पूछा कि यह आखिर कैसे हुआ?तभी एकता कपूर ने उनको जवाब देते हुए लिखा कि यह इसलिए, क्योंकि साबुन और सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल होने की वजह से उनके हाथों में एलर्जी हो गई थी पर यह वापस से पहनूंगी बस छोटे से ब्रेक के बाद| तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी इस पर रिएक्ट किया और बाकी सभी सेलिब्रिटीज ने भी एकता के इस वीडियो पर हैरत और आश्चर्य जताया|
 गौरतलब हो कि बीते दिनों जहां एकता कपूर ने हैंडवाश चैलेंज में अपने हाथों में अंगूठी और ब्रेसलेट पहनकर अपना हाथ धोते दिखाई दी थी, तब उन्हें फैंस की तरफ से ट्रोल भी होना पड़ा था|

Ranjana Upadhyay
Bjmc- ii

Comments

Post a Comment

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi