घर से निकलते समय,इन 15 गाईडलाइंस का करें पालन।

देशभर में घोषित किए 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है| कोरोना के खिलाफ लड़ रहे लड़ाई के प्रति देश की जनता ने पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ लॉकडाउन का पालन किया है| यह 21 दिनों का लॉकडाउन कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए किया गया था,जिसे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है| दूसरे चरण का लॉकडाउन 18 दिनों के लिए घोषित किया गया है,जिसे लोगडाउन 2.O के नाम से भी जाना जा रहा है| इस लॉकडाउन में और भी सख्ती बरतने का आदेश दिया गया है,इसके अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण संस्थान द्वारा कई गाइडलाइंस भी जारी की गई है| इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी|




इन 15 नियमों को घर से आपात स्थिति में निकलते वक्त या आवश्यक कामों के लिए बाहर जाते वक्त खास ध्यान रखें और पालन भी करें|

1.बिना मास्क के किसी भी सार्वजनिक या काम वाली जगह पर ना जाएं|

2. स्वास्थ मंत्रालय द्वारा निर्मित गाइडलाइंस के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें|

3.जिला मजिस्ट्रेट के आखिरी फैसले पर ही किसी भी कार्यक्रम का आयोजन करें,चाहे वह शादी, समारोह या अंतिम संस्कार का कार्यक्रम हो|

4.किसी एक जगह पर 5 से अधिक लोग इकट्ठा ना हो इसका उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी|

5.खुले में थूकने वालों को भारी जुर्माना का भुगतान करना होगा|

6.नशीली पदार्थ जैसे शराब,गुटखा और तंबाकू की बिक्री पर जुर्माना होगा|

7.अपने काम करने वाले जगह पर नियमित रूप से शरीर के तापमान की जांच करवाएं और एहतियात बरतते हुए समय-समय पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें|

8.कार्यस्थल पर  ब्रेक मिलने वाले वक्त के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाएं|

9.जिनके घर में 5 साल से कम आयु के बच्चे या 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति हो उनके लिए वर्क फ्रॉम होम को अप्लाई करें|

10.सरकारी संस्थान या निजी क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारी अपने मोबाइल में आरोग्य ऐप डाउनलोड करें,यह अनिवार्य है|

11.सभी संगठन स्विफ्ट को बदलने के दौरान सैनिटाइजर की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराएं|

12.ग्रुप मीटिंग पर भी पाबंदी लगाएं|

13.अपने परिसर की साफ सफाई के लिए विशेष सावधानी बरतें और नियमित समय पर हाथों को धोते रहें|

14.शिफ्ट ओवरलैपिंग से बचें और कैंटीन में लंच के समय सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन कर नियम का पालन करें|

15.कर्मचारी आपस में दूरी कायम रखें और खुद को हाइजेनिक रखें|

इन तमाम नियमों का नियमित रूप से पालन करके हम खुद को और अपने परिवार जन को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं|

घर पर रहें सुरक्षित रहें|

Nisha Kashyup
Bjmc-ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

Embrace your body - Love the way you are!

Science is a beautiful gift to humanity; we should not distort it

गणेश चतुर्थी: भगवान गणेश के प्रति भक्ति और आदर का प्रतीक