साड़ी पहनने का है मन तो काजोल और प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से लें इंस्परेशन*

काजोल और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही ऐसी अदाकाराएं हैं जो साड़ी में बेहद शानदार लगती हैं। ये दोनों इसका भी परफेक्ट एग्जाम्पल हैं कि फिगर चाहे जैसा हो साड़ी सभी को बेहद खूबसूरत बना सकती है।
साड़ी चैलेंज भले ही सोशल मीडिया से गायब हो गया हो, लेकिन इसे पहनने के लिए भला किसी चैलेंज की क्या जरूरत है? तो अगर लॉकडाउन के दौरान आपका भी तैयार होने का मन है और इसके लिए आप साड़ी पहनना चाहती हैं, तो काजोल और प्रियंका चोपड़ा जोनस के लुक से प्रेरणा ले सकती हैं।




सोशल मीडिया पर काजोल की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर हुई है। इसमें वह लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी दिख रही हैं, जिसकी बॉर्डर पर रेड वेलवेट लगाया गया है। इस बॉर्डर पर साड़ी के रंग से मैच करते पिंक धागों से बेहद बारीक फ्लोरल एम्ब्राइडरी की गई है। वहीं साड़ी पर ओवरऑल मैचिंग कलर और सिल्वर थ्रेड वर्क भी देखा जा सकता है। काजोल ने इसके साथ रेड वेलवेट ब्लाउज पहना था। इस हाफ स्लीव्स ब्लाउज की स्लीव्स पर रेड स्टोन्स लगाए गए थे। वहीं गले के लिए स्वीटहार्ट नेकलाइन बनाई गई थी।
काजोल ने इसके साथ ट्रडिशनल टच वाला कुंदन, स्टोन्स और पर्ल का मल्टीकलर चोकर नेकलेस पहना था। इसके साथ उन्होंने कानों में मैचिंग ईयररिंग्स पहने थे। बालों को नैचरल स्लीक वे में स्टाइल करते हुए बैक बन बनाया गया था, जिस फर उन्होंने गजरा लगाया था। काजोल के न्यूड मेकअप के साथ उनकी खूबसूरत आंखों को स्मोकी टच देते हुए हाईलाइट किया गया था।


Prateek saxena
Bjmc 2

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi