आमिर खान ने भी पीएम केयर फंड में दिए पैसे, दिहाड़ी मजदूरों के लिए उठाया ये कदम


शाहरुख खान के बाद आमिर खान ने भी पीएम केयर फंड में दिए पैसे, दिहाड़ी मजदूरों के लिए उठाया ये कदम

इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से परेशान है। हर दिन कोराना के मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है। इस संकट से निपटने के लिए पूरा देश मदद के हाथ बढ़ा रहा है।देश में इस कोरोना संकट के समय में बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी-अपनी तरफ से आर्थिक मदद की है। सभी सेलेबस के डोनेशन की जानकारी सामने आई, लेकिन आमिर खान के डोनेशन को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं आई थी। अब आमिर को लेकर जो खबर सामने आई है उसे जानकर आपको भी उन पर गर्व होगा।




भले ही आमिर ने डोनेशन की अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन उन्होंने ऑर्गेनाइजेशन में फंड ट्रांसफर कर दिया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान ने पीएम केयर फंड, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री रिलीफ फंड और साथ ही फिल्म वर्कर्स की मदद के लिए एनजीओ में डोनेशन दिया है।

ये ही नहीं, आमिर ने अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के दिहाड़ी मजदूरों को भी पूरा सपोर्ट किया है। हालांकि आमिर ने इसकी जानकारी पब्लिक में नहीं दी।

Muskan rastogi
Bjmc- ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi