रामानंद सागर की रामायण के' सुग्रीव' श्याम सुंदर का निधन, 'राम ' अरुण गोविंद ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्यामसुंदर कलानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है| इस खबर के सामने आती सोशल मीडिया यूजर्स श्याम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं वही रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने भी श्यामसुंदर को श्रद्धांजलि दी है रामानंद सागर की रामायण में राम बने अरुण गोविल ने अभिनेता श्यामसुंदर कलानी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है अरुण ने लिखा, ' मिस्टर श्याम सुंदर की निधन की खबर सुनकर दुखी हूं| उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था बहुत अच्छी शख्सियत और सज्जन व्यक्ति ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे"!!



 बता दे कि रामायण का एक बार फिर से प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है ऐसे में रामानंद की रामायण के साथ ही साथ शो के कलाकार भी सुर्खियों में बने हुए हैं इस बीच श्यामसुंदर के निधन की खबर सुनकर दर्शकों के बीच शोक की लहर छा गयी हैं ! कई सोशल मीडिया यूजर सभी नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं रिपोर्टस के मुताबिक श्यामसुंदर कलानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रामायण से ही की थी !! हालांकि इसके बाद उन्हें अधिक काम नहीं मिला वही बात रामायण में श्यामसुंदर के किरदार की करें तो सुग्रीव की भूमिका भगवान राम के वनवास के दौरान सामने आती है! वानर राज सुग्रीव रावण से युद्ध में राम की मदद करते हैं सुग्रीव और राम की मुलाकात हनुमान ने करवाई थी राम ने सुग्रीव को अपने मित्र का दर्जा दिया था गौरतलब है कि रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल लक्ष्मण का किरदार सुनील रहे लहरी, सीता का दीपिका चिखालिया, हनुमान का दारा सिंह और रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था! दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण में रामायण लोकप्रियता का नया कीर्तिमान बनाया है बता दें कि 2015 से अब तक प्रसारित हुए किसी भी 100 से अधिक टीआरपी बटोरी हैं||

Jyoti singh
Mjmc-ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi