जिस यमुना नदी को साफ करने में करोड़ो खर्च होते थे, वह लॉकडाउन से खुद हुई काफी साफ



नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर के तमाम देश लॉकडाउन हैं। लॉकडाउन की वजह से एक तरफ जहां लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ इसके कुछ फायदे भी सामने आ रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से पर्यावरण में बदलाव साफ तौर पर देखा जा सकता है। तमाम फैक्ट्रियां बंद हैं जिसकी वजह से यहां से निकलने वाली गंदगी नदियों में नहीं जा रही है। यहां से निकलने वाला धुंआ हवा को प्रदूषित नहीं कर रहा है। दिल्ली की यमुना नदी में भी लॉकडाउन के चलते बदलाव देखने को मिल रहा है।





लॉकडाउन की वजह से यमुना नदी काफी हद तक साफ हो गई है। पहले नदी को साफ करने के लिए सरकार को करोड़ो रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से बिना किसी खर्च के नदियां साफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने यमुना नदी की तस्वीरें शेयर की है, जिसमे देखा जा सकता है कि नदी का पानी काफी साफ है। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि प्रकृति अपने आप ही खुद को बेहतर कर रही है। यह बदलाव ना सिर्फ दिल्ली की यमुना नदी बल्कि देशभर की तमाम नदियों में देखने को मिल रहा है।

Muskan Rastogi
Bjmc- ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi