देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या

न्यू दिल्ली :। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5916 हो गई। वायरस के फैलाव को रोकने के लिए दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और यूपी में घर से निकलने पर मुंह पर कपड़ा बांधना या मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहां चेहरे पर मास्क पहनने से करोना वायरस के प्रसार को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है। आप क्लॉथ मास का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वही संक्रमण को देखते हुए यूपी के सभी जिलों, महाराष्ट्र के मुंबई और चंडीगढ़ में घर से निकलने पर मुंह पर कपड़ा बांधना या मास्क लगाना जरूरी होगा, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



बुधवार को देश में संक्रमण के 565 नए केस मिले। महाराष्ट्र में 117 नए केस मिलने के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1135 हो गई। मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घटिया क्वालिटी के पीपीई किट दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वहीं आंध्र प्रदेश में 34, राजस्थान में 40 और मध्यप्रदेश में 51 नए पॉजिटिव  मिले । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय निशान 5:00 बजे बताया कि देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5274 हो गया है। इनमें से 410 मरीज ठीक हुए, जबकि  149 की मौत हो चुकी है। वही covid19India.org वेबसाइट के मुताबिक अभी तक देश में संक्रमण के मामले 5900 को पार कर चुके हैं।


 Shalini singh
 Bjmc - ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi