पिता की मौत की खबर मिली, यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जारी रखी बैठक

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता, आनंद सिंह बिष्‍ट का निधन हो गया है। सोमवार सुबह दिल्‍ली के ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनकी हालत गंभीर थी और उन्‍हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पिता के निधन की खबर मिलने के बावजूद योगी आदित्‍यनाथ ने मुख्‍यमंत्री पद का दायित्‍व पूरा किया और मीटिंग छोड़कर नहीं गए।



बीच मीटिंग में योगी को दी गई जानकारी
जब पिता का निधन हुआ, उस वक्‍त योगी आदित्‍यनाथ लखनऊ में थे। वे अपनी कोर टीम के साथ लॉकडाउन में ढील और आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, इसी मीटिंग के बीच उन्‍हें यह दुखद समाचार दिया गया। मगर वह विचलित नहीं हुए और बैठक पूरी करने के बाद ही उठे। मीटिंग में उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा से लौटे बच्‍चों का होम क्‍वारंटीन में रहना सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही उनके मोबाइल में Aarogya Setu ऐप डाउनलोड कराने के बाद ही उन्‍हें घर भेजा जाए।
गैस्‍ट्रो विभाग में चल रहा था इलाज
89 साल के आनंद सिंह बिष्‍ट का इलाज एम्‍स के गैस्‍ट्रो डिपार्टमेंट में चल रहा था। डॉक्‍टर्स के मुताबिक, उन्‍हें किडनी और लिवर की समस्‍या थी। वह आईसीयू में भर्ती थे और उनका डायलिसिस भी हो रहा था। गैस्‍ट्रो डिपार्टमेंट में डॉ. विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। डॉक्‍टरों के जवाब देने के बाद, उन्‍हें एयर एम्‍बुलेंस के जरिए पैतृक गांव में शिफ्ट करने की तैयारी चल ही रही थी कि इसी बीच उनका निधन हो गया। यूपी के अडिशनल चीफ सेक्रटरी (होम) अवनीश अवस्थी ने कहा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर स्वर्गवास हो गया है।'

बीजेपी के बड़े नेता गए थे देखने
AIIMS में भर्ती रहे आनंद सिंह बिष्‍ट को देखने रविवार रात बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष पहुंचे थे। कल रात ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्‍हें लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर रखा गया था। आज डॉक्‍टरों ने जवाब दे दिया। सुबह 10.30 बजते-बजते उनकी हालत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि मल्‍टी-ऑर्गन फेल्‍योर के चलते बिष्‍ट का निधन हो गया।

Muskan Rastogi
Bjmc- ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi