क्यों मनाते है गुड फ्राइडे



आज ही के दिन गुड फ्राइडे मनाया जाता है इसको हम लोग चार और नाम से भी जान सकते हैं जैसे होली फ्राइडे ब्लैक फ्राईडे या ग्रेट फ्राइडे यह त्योहार ईसाई धर्म के लोगों द्वारा कैल्वरी में ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाने के कारण हुई मृत्यु के उपलक्ष्य  में मनाया जाता है।

यह त्योहार पवित्र सप्ताह के दौरान मनाया जाता है जो ईस्टर संडे से पहले पढ़ने वाले शुक्रवार को आता है और इसका पालन पास्कल ट्रीडम के अंश  के तौर पर किया जाता है और यह अक्सर यहूदियों के पासोवर के साथ पड़ता है।

 इस दिन ईसाई धर्म के अनुयाई चर्च जाकर प्रभु यीशु को याद करते हैं इस बार करोना वायरस के चलते गुड फ्राइडे के सारे कार्यक्रमों को पहले से ही रद्द किया जा चुका है अब की बार सब लोग अपने-अपने घरों में रहकर ही प्रभु यीशु को याद करेंगे और त्यौहार मनाएंगे ।




इसको तरह तरह से लोग तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं भोज  करवाते हैं एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और सब लोग चर्च में इकट्ठा होते हैं इस अवसर को खूब मजे से मनोरंजन करते हैं।

कुछ जगहों पर लोग काले कपड़े धारण कर यीशु के बलिदान दिवस पर शोक व्यक्त करते हैं।

Krashnan shukla
Bjmc - ii

Comments

Media College in Delhi Popular Posts

नकारात्मक ऊर्जाओं का अस्तित्व और उसके रहस्य ||

Actual Feminism: Meaning, Reality, and Why Feminism Is Rising in Recent Years

HIMCOM Orientation Day5- with Anchor Meenakshi joshi