आख़िर क्यों हुई ट्रोल दो सहेलियां?
सेलिब्रिटी जिनके हजारों लाखों फैंस होते हैं और उनकी कामयाबी पर फैंस खुद भी खुश होते हैं और जश्न मनाते हैं| अपने फेवरेट सेलिब्रिटीज के फिल्मों के लिए लोग इंतजार ही करते हैं| अगर कोई भी सेलिब्रिटी आसमान की बुलंदियों पर होता है उसका सबसे बड़ा कारण फैंस का होता है| अगर जनता चाहे तो कुछ हो सकता है| सोशल मीडिया पर आए दिन सेलिब्रिटी ट्रोल होते रहते हैं और क्योंकि फैंस को कब क्या बुरा लग जाए यह किसी को पता नहीं होता फैंस गलतियां आखिर पहचान ही जाते हैं|
बीते दिनों जहां कोरोनावायरस की जंग के खिलाफ एकजुटता और अखंडता दिखाने का समय आया जब देश के प्रधानमंत्री ने लोगों को अपने घरों में सभी लाइट बंद कर दीप, मोमबत्ती, टॉर्च आदि जलाने को कहा तो पूरे देश में प्रधानमंत्री जी की इस बात को गंभीरता से लिया और अपने अपने छत बालकनी और खिड़कियों से लोगों ने 9 मिनट तक दीप या जो भी उनके पास उपलब्ध था वह जलाया| उसके साथ-साथ दुनिया के हर क्षेत्र के बड़े बड़े बिजनेसमैन और बड़े-बड़े सेलिब्रिटी तक सभी ने इसका समर्थन दिया|
इसी बीच कुछ ऐसा भी हुआ जिससे बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल किया गया| सोमवार ६ अप्रैल को सोनम कपूर के द्वारा एक ट्वीट की वजह से फैंस की तरफ से ट्रॉल करना शुरू हुआ| दरअसल सोनम कपूर ने रविवार ५ अप्रैल की रात पीएम की आवाह्न पर दीप जलाई तो कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने उस रात पटाखे भी जलाए और उसी पर सोनम कपूर ने लिखा कि "लोग इस दिन पटाखे फोड़ रहे हैं इस कारणवश कुत्ते डर कर बाहर भाग रहे हैं, लोग इस दिन को दिवाली समझ रहे हैं? मैं उलझन में हूं" तभी लोगों ने सोनम को ट्रोल करना शुरू कर दिया कुछ ने एक तस्वीर साझा की जिसमें सोनम की शादी में उनके पिता और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर पटाखे फोड़ रहे थे और कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि कुत्ते आपके पटाखे फोड़ने से नहीं डरते, तो वहीं कुछ यूजर्स ने बिग बॉस फेम शहनाज़ गिल्ल की एक डायलॉग का भी इस्तेमाल करते हुए लिखा कि तुम्हारा कुत्ता टॉमी और हमारा कुत्ता कुत्ता| और ऐसे ही अनेकों तरीके से सोनम कपूर को ट्रोल होना पड़ा और सामना करना पड़ा| इसके साथ ही साथ सोनाक्षी सिन्हा को भी ट्रोलिंग से गुजरना पड़ा।
दूरदर्शन चैनल पर जहां रामायण फिर से टेलीकास्ट किया गया और यही नहीं इसे सबसे ज्यादा टीआरपी भी मिल रही है और इससे जुड़ा सवाल दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से पूछा कि श्री हनुमान किनके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? तभी एक यूजर ने सोनाक्षी को टैग करते हुए लिखा कि मैं सोनाक्षी सिन्हा हूं और इसका उत्तर सीता है। तो वहीं किसी यूजर्स ने कहा कि इसका जवाब सोनाक्षी सिन्हा बेहतर दे सकती हैं|
गौरतलब है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय शो केबीसी जिसके ११वें सीजन में सोनाक्षी आई थी और उनसे यही सवाल किया गया था,तब सोनाक्षी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थी और उस वक्त उन्होंने लाइफ लाइन का इस्तेमाल भी किया था।
पर आज तो दूरदर्शन के इस सवाल से लोगों ने सोनाक्षी को फिर से वो याद दिला दिया और इसके साथ ही साथ ट्रॉल भी किया|
Ranjana Upadhyay
Bjmc- ii

Bhot achhe
ReplyDelete